कैथल। युवक से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अर्जुन नगर कैथल निवासी सागर ने शहर थाना में शिकायत दी कि 20 जुलाई को वह अपने किसी काम से सिरटा रोड पर गया हुआ था। वहां पर आरोपी मुर्खी, अरुण, मिंका, लाली व जतिन ने उसे डंडे व लात-मुक्कों से पीटा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी बलजोर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद