फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारी सड़क एप पर करें खराब सड़कों की शिकायत : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में खराब सड़कों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार ने म्हारी सड़क एप शुरू किया है। डीसी अपराजिता ने बताया कि इस एप के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक टूटी सड़क, गड्ढों या अन्य सड़क संबंधी समस्याओं की शिकायत सीधे सरकार तक पहुंचा सकता है। शिकायतकर्ता एप पर सड़क की लाइव फोटो अपलोड कर अधिकतम 50 शब्दों में समस्या का विवरण दर्ज कर सकता है। एप जीपीएस आधारित है जिससे फोटो अपलोड होते ही सड़क की सटीक लोकेशन संबंधित विभाग तक पहुंच जाती है। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग निर्धारित समय में कार्रवाई करेगा और समाधान की रिपोर्ट भी एप पर अपलोड करेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की विशेष समीक्षा टीम शिकायतकर्ता से संपर्क कर यह भी सुनिश्चित करेगी कि समस्या का समाधान संतोषजनक ढंग से हुआ है या नहीं। डीसी अपराजिता ने कहा कि यदि सड़क मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें