कैथल। चीका थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बाप-बेटे समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चीका पुलिस थाना के तहत आने वाले गांव की 24 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी रोहतास के साथ जान पहचान थी। उसने कहा कि रोहतास ने उसे पिता ओमप्रकाश व अन्य परिजनों से भी मिलाया। युवती का आरोप है कि आरोपी सात अक्तूबर 2024 से लेकर 24 जनवरी 2025 तक उसे शादी का नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए चीका के एक होटल में ले गए। वहां पर आरोपी रोहतास उसके पिता ओमप्रकाश, भाई विक्की, आरोपी के मामा व जगतार ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने व जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद