फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑपरेशन थियेटर में साढ़े चार लाख से होगा मरम्मत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में बने ऑपरेशन थियेटर की मरम्मत के लिए साढ़े चार लाख रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही टेंडर लगवाया जाएगा। पिछले लंबे समय से ओटी में कई समस्याएं है। जिनका निवारण नहीं हो पा रहा है। इससे पहले करीब छह महीने पहले सितंबर में भी ऑपरेशन थियेटर में कार्य करवाया था। अब फिर से मरम्मत का कार्य होगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ कार्य अभी रह गए थे, इसे पूरा करवाने के लिए फिर से राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

ऑपरेशन थियेटर में होने वाले साढ़े चार लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यों में शौचालय निर्माण, फर्श निर्माण व दीवारों में आई सीलन को दूर किया जाएगा। जल्द ही टेंडर लगाने के बाद इस पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। जिला नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला ने बताया कि इससे पहले सितंबर में भी ओटी में कुछ निर्माण कार्य करवाएग थे। उस समय कुछ कार्य रह गए थे। जो अब पूरे करवाएं जाएंगे। इसके लिए साढ़े चार लाख रुपये की राशि फिर जारी हुई है। टेंडर लगाने के बाद वर्क आर्डर जारी होने की कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें