फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत का कार्य शुरू

Thu, 30 May 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। शहर की सड़कों और गलियों को रोशन करने के लिए नगर पालिका प्रशासन हरकत मेंं आ गया है। शहर मेंं विभिन्न स्थानों पर बंद लाइटोंं को दुरुस्त करने को पालिका ने विशेष अभियान शुरू किया है।

नपा सचिव पवन शर्मा और अभियंता अशोक कुमार के दिशा निर्देश पर शुरू इस कार्य की जिम्मेदारी पालिका बिजली प्रकोष्ठ प्रभारी सचिन कौशिक को दी है। टीम बिजली के खंभों का निरीक्षण करते हुए खराबी का विवरण तैयार कर रही है। सर्वे के बाद हाईड्रा मशीन के माध्यम से बंद लाइटों को जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका अधिकारियों ने बताया कि लोगों की ओर से शहर मेंं कुछ लाइटें न जलने शिकायतें की जा रही हैं। इसके आधार पर व्यवस्था का धरातल पर जायजा लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि शहर भर में कुल 350 लाइटें लगाई गई हैं। इनकी ट्यूब, वायरिंग, स्विच और संबंधित दूसरे उपकरणों का ब्यौरा लिया जा रहा है। पालिका का ध्येय शहर को रात्रि के समय जगमग रखना है। इसी लिए प्रमुखता के आधार पर बंद लाइटों को फिर से जगमग करने का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें