फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकानों के आगे बने चबूतरे हटाए

Thu, 28 Nov 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर पालिका व लोक एवं सड़क निर्माण विभाग ने बुधवार को जींद मोड़ से लेकर कैथल रोड की दुकानों के आगे बनाए गए चबूतरे हटाने का कार्य किया। इस सड़क के साथ साथ नालों की सफाई का कार्य वैसे तो पिछले कई दिनों से चल रहा है लेकिन जींद रोड से लेकर कैथल रोड की तरफ बुधवार को शुरू किया गया है।

दुकानों के आगे बने चबूतरे हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाकर उनको हटाकर वहां से साथ ही साथ मलबा भी उठाया जा रहा है। इसमें दुकानदार खुद भी सहयोग कर रहे हैं। नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि नालों की सफाई के साथ नालों से निकला हुआ मलबा भी उठाने का काम जल्दी ही कर दिया जाएगा ताकि दुकानदारों को किसी तरह की परेशानी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जींद मोड से अंसध रोड तक एक साइड नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है और जींद मोड से कैथल रोड की तरफ नालों की सफाई का कार्य बुधवार को शुरू कर दिया गया है। जल्दी इसे पूरा कर लिया जाएगा। फिर दूसरी साइड के नालों की सफाई शुरू की जाएगी। कहा कि नालों की सफाई का कार्य पूरा होने पर यहां सड़क का निर्माण कार्य भी जल्दी शुरू होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नगर पालिका में बीएंड आर सड़क निर्माण विभाग के कर्मचारियों का सहयोग करें, ताकि सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें