संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूर्व सैनिकों ने शनिवार को शहीदी दिवस मनाया। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के पूर्व सैनिकों ने मिलकर शहर में नरवानिया बिल्डिंग के साथ में शहीद ए आजम भगत सिंह के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी और उसके बाद में सभी ने हरियाणा शहीद स्मारक पार्क रोड कैथल पर हमारी राष्ट्र सेवा में हंसते-हंसते अपनी जान निछावर करने वाले महान देश भगत शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का शहीदी दिवस मनाया।
इसकी शुरुआत एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मिले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशा होगा। इस कहावत को हम पूरा करते रहेंगे हर वर्ष इसी प्रकार से हम अपने शहीदों की बरसी मनाते रहेंगे।
इसके बाद में कैप्टन ईशम सिंह, कैप्टन नर सिंह ढुल और कैप्टन बलजीत मोर ने शहीदों पर अपने विचार रखें और शहीद ए आजम भगत सिंह पर लोक गायक कलाकार कर्मवीर फौजी ने रागिनी प्रस्तुत की। इस अवसर पर जेडब्ल्यूओ दलबीर सिंह, एचएफओ लाजपत राय, एचएफओ सूरजभान शर्मा, एचएफओ धर्मवीर सिंह, एचएफओ भीम सिंह, सार्जेंट शमशेर सिंह, पूंडरी ब्लॉक के प्रधान रिसालदार मेजर गोपीचंद, कैथल के प्रधान रिशालदार प्रताप सिंह, कैप्टन अभे सिंह मौजूद रहे।
भगत सिंह व उसके साथियों की जीवन कथा का किया वर्णन ः कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग ने शहीदी दिवस मनाया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने शिरकत की। मुख्यतिथि ने दीपदान और पुष्पों से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में शहीदों को याद करने के लिए भगत सिंह फिल्म को दिखाया। जिसमें भगत सिंह व उसके साथियों के जन्म से लेकर मृत्यु तक की जीवन कथा का वर्णन किया। इसके पश्चात 10 छात्राओं ने शहीदों को नमन करते हुए भाषण व कविता पाठ कर श्रद्धांजलियां प्रस्तुत की। इस मौके पर स्टाफ सदस्यों में से इतिहास विभाग से रेनू शर्मा, डॉ. ममता व सुदेश उपस्थित रहे।
अकादमी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि ः कैथल। शहीदी दिवस के अवसर पर कोहिनूर शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित कोहिनूर अकादमी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके तहत बच्चों को भाषण के माध्यम से शहीद भगत सिंह के जीवन वृत्तांत से परिचित करवाते हुए उनके बचपन से ही क्रांतिकारी विचारों, देशभक्ति, आत्मसमर्पण व बलिदान से परिचित करवाया। तदुपरांत उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बच्चों ने एकल व समूह गायन, गीत व कविता पाठ किए। उनके जीवन व देशभक्ति से प्रेरित बच्चे भक्त सिंह की वेशभूषा में आए तथा सारा प्रांगण इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा। अवसर पर उपस्थित एकेडमी की प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर बाजवा व चेयरपर्सन डॉ. सुखविंदर कौर ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।
शहीदों के सपनों का भारत बनाकर ही हम सही अर्थ में उनको श्रद्धांजली दे सकते हैं : हरिओम
गुहला चीका। श्री विश्वकर्मा मंदिर चीका के प्रांगण में पतंजलि योग समिति की ओर से शुक्रवार को शहीदी दिवस मनाया। शहीद हुए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एवं आचार्य हरिओम शोकल ने कहा कि इन तीन युवाओं ने फांसी के फंदे पर झूलते हुए देश की आजादी के लिए जान न्योछावर कर दिया। और युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने। अब एक एक युवाओं का फर्ज बनता है कि वो स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल कर देश को मजबूत करें। क्योंकि देश को मजबूत करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल कर ही देश को आर्थिक और हर स्तर से मजबूत किया जा सकता है।
इस अवसर पर जय भगवान, ईश्वर चंद, इंद्रमोहन मित्तल, डिंपल, कश्मीरी लाल गर्ग, कामरेड कृष्ण कुमार, धर्मपाल व दीपक कुमार मौजूद रहे। संवाद