कैथल। जिले में सोमवार को भी डेंगू का कोई नया केस नहीं मिला। बता दें कि पिछले कुछ दिन से जिले में
डेंगू पॉजिटिव मरीज नहीं मिल रहे है, जो जिलावासियों के लिए राहत की बात है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को जिलेभर के नौ हजार 288 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर का लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 50 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व सफाई के लिए जागरूक किया गया।
अब तक 4411 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 4417 जगहों पर डेंगू के मच्छर लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 76 है। वहीं, 17 बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आ जाएगी।
फिलहाल जिलेभर हेल्थ डिपार्टमेंट की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने आह्वान किया सभी लोग घरों में कहीं पर पानी जमा न होने दें। संवाद