फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश से राहत, फिर उमस से परेशान

Sun, 07 Jul 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शनिवार सुबह करीब आठ बजे शहर व आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। जिसके बाद गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके दिनभर आसमान में बादल छा गए और बीच बीच में धूप निकली। धूप के चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

बीते एक सप्ताह से आसमान में बादल छा रहे हैं और बारिश की स्थिति बन रही है। लेकिन अब तक धान की फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं हुई। शनिवार को भी कैथल शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ही हल्की बारिश बूंदाबांदी हुई है। शहर में बारिश होने से सड़कों व अनाज मंडी में जलभराव के बीच राहगीरों को पानी से होकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन


बारिश रुकने के करीब दो घंटे बाद बारिश सडक़ों से पानी उतरा और आवागन का सुचारू रूप से संचालन हुआ। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32.2­ डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसान महावीर, प्रदीप चहल, नरेंद्र, कृष्ण, रामकुमार ने कहा कि बीते दो दिनों से बारिश तो हुई है, लेकिन यह बारिश धान के लिए पर्याप्त नहीं है। धान की फसलों को अभी और बारिश की आवश्यकता है। बारिश के पानी से ही धान की फसलों में बढ़ोतरी शुरू होगी। अब तक भी काफी किसान बारिश होने की ही बाट जोह रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के सदर कानूनगो जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह आठ से नौ बजे तक जिले में औसतन चार एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन


-छह से नौ जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। 10 व 11 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें