फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोहरे से राहत, सुबह खिली धूप

Sat, 21 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ठंड में भी जिले में पल-पल मौसम बदल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को तीसरे दिन कोहरे से राहत मिली। इस दौरान सुबह ही धूप खिली। वहीं, शुक्रवार को सुबह वायु प्रदूषण का स्तर 150 पर रहा। पिछले तीन दिन हवा की रफ्तार कम होने से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा था।

वहीं, अब लगातार बढ़ रही सर्दी के बीच शीतलहर ने भी लोगों को बेहाल किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान भी 6.1 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय अधिक ठंड से परेशानी होती है। मौसम विभाग के अनुसार अब 25 दिसंबर तक लगातार कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन


गेहूं की फसल को लाभ ः इस समय मौसम में गेहूं की फसल को काफी लाभ मिलेगा। सुबह के समय छाने वाले कोहरे से जहां गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। वहीं, दिन में धूप खिलने से सब्जियों की नुकसान की कोई आशंका नहीं रहेगी।
विज्ञापन


चरण सिंह कृषि विवि के अधीन आने वाले कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डाॅ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सात जनवरी तक सुबह व शाम के समय कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें