फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बूंदाबांदी से राहत, तेज बारिश का इंतजार

Sat, 27 Jul 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शुक्रवार को तीसरे दिन  भी हल्की बारिश हुई। कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी से राहत तो मिली लेकिन सभी को तेज बारिश का इंतजार है। सावन शुरू हो चुका है लेकिन तेज बारिश नहीं हुई है।

जिले में सुबह करीब साढ़े आठ बजे से करीब नौ बजे तक कई क्षेत्रों में 15 से 20 मिनट तक हल्की बारिश हुई। इसके बाद फिर से मौसम बदला और उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल किया। इस कारण लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह बारिश के बाद शहरवासियों को कुछ समय के लिए राहत तो मिली, लेकिन दोपहर में फिर से उमस भरी गर्मी होने से परेशानी हुई। बारिश के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी घटा है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री पर पहुंच गया है। लंबे समय से किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं परंतु उनकी उम्मीद के मुताबिक ऐसा नहीं हो सका है। दरअसल, किसानों ने धान की फसल की बुआई की हुई है। इसमें अधिक पानी की आवश्यकता है। बारिश न होने के कारण धान की फसल खराब हो रही है। यदि जिले में अच्छी बारिश हुई तो तब जाकर किसानों की परेशानी कम होगी।
विज्ञापन


उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी 28 जुलाई तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान जिले में कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। जबकि इस दौरान तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें