फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते दिल से जुड़ते हैं पैसे से नहीं ....

विज्ञापन
विज्ञापन
‘रिश्ते दिल से जुड़ते हैं पैसे से नहीं ’और ‘पाप से करो परहेज, मत मांगो शादी में दहेज’ के नारे लिखे पोस्टर लेकर कलायत क्षेत्र में युवक-युवती ने अनोखी शादी की। गांव चौशाला के रहने वाले निजी कंपनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत कर्मजीत सिंह ने नई वैवाहिक परंपरा की पहल की है। एक रुपया और नारियल से कर्मजीत सिंह ने बीएससी, बीएड की शिक्षा हासिल टोहाना के गांव डांगरा की लड़की मोनिका से नाता जोड़ा है।
विज्ञापन

दूल्हा व दुल्हन किसान परिवार से संबंध रखते हैं। इनका मकसद वैवाहिक और विभिन्न कार्यक्रमों में होने वाले खर्च पर अंकुश लगाना है। इस सोच को लेकर इन्होंने बिना खर्च विवाह रचाने का प्रस्ताव परिवार के समक्ष रखा। इस पर परिवार के लोग सहमत हो गए। उन्होंने नारियल और एक रुपया लेकर विवाह बंधन बांधने का निर्णय लिया। लडक़े के पिता रामकिशन भाल, माता भरथो देवी और वधू के पिता सतपाल सिंह व माता संतरो देवी नई सोच से बेहद प्रभावित हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों ने बिना खर्च की वैवाहिक परंपरा का स्वागत किया है। दूसरे युवाओं से भी इस प्रकार की सोच का परिचय देने की उम्मीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें