फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वतंत्रता दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया

Tue, 05 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
08 गुहला-चीका। चीका में स्वतंत्रता दिवस पर रिहर्सल करते स्कूल विद्यार्थी। एआइपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह और जोश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल में जुटे हैं। यह समारोह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका के मैदान में होगा, जिसकी प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लगातार अभ्यास करवाया जा रहा है। प्रशिक्षक बच्चों की प्रस्तुतियों को बारीकी से जांचते हुए उन्हें मंच के लिए तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को भवानी मंदिर सभागार में सांस्कृतिक रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, इंडियन हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल चीका, जेवियर इंटरनेशनल अकादमी चीका, एवी विद्या मंदिर चीका, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी टटियाणा और सरदार प्रीतम सिंह मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल बदसुई के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन


इसी क्रम में, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका के मैदान में मार्चपास्ट और पीटी शो का नियमित अभ्यास भी चल रहा है। समारोह की अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को इसी मैदान में की जाएगी।

इस अवसर पर प्राचार्य संजय कुमार, चरणजीत कौर, आईसीए राहुल शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें