फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीजी कक्षाओं में कल से होगा पंजीकरण

Thu, 11 Jul 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कॉलेजों में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए 12 जुलाई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पूर्व कॉलेजों ने पीजी सीटों व फीस की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। कॉलेजों की सीटों व फीस की जानकारी निदेशालय को 11 जुलाई तक मुहैया करानी होगी।
विज्ञापन

पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 जुलाई तक जारी रहेगी जबकि कॉलेजों की ओर से दस्तावेजों की जांच 27 जुलाई तक की जाएगी। विद्यार्थी ओटीपी आधार पर अपने आवेदन में संशोधन 12 से 25 जुलाई तक कर सकेंगे। 30 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। विद्यार्थी दो अगस्त तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। वहीं, दूसरे दौर की फिजिकल काउंसलिंग पांच अगस्त को होगी जबकि छह अगस्त को पंजीकरण के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। वहीं, दाखिला प्रक्रिया को लेकर निदेशालय ने जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं।

उधर, प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। विद्यार्थियों की भारी भीड़ व सोमवार को पोर्टल के ठीक से काम न करने को ध्यान में रखते हुए प्रथम मेरिट सूची की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ा दी थी। इसलिए सुबह से ही विद्यार्थियों ने कॉलेज में आना शुरू कर दिया था। दूसरी मेरिट सूची कल दोपहर तक आने की उम्मीद है। हालांकि जिन विद्यार्थियों को प्रथम मेरिट सूची की एक दिन बढ़ाए जाने की जानकारी नहीं थी। जो विद्यार्थी दूसरी मेरिट सूची में अपना नाम आने की उम्मीद कर रहे हैं। वो विद्यार्थी भी आज कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के चल रही है तथा विद्यार्थी भी धीरे-धीरे अपनी पसंद के कोर्स में दाखिला लेने के लिए आ रहे हैं। डॉ. संजय गोयल ने बताया कि कॉलेज के मुख्य हॉल में विभिन्न डेस्क पर तैनात स्टाफ विद्यार्थियों को दाखिला लेने में सहायता करने के लिए पूरा दिन काम कर रहा है। डॉ. गगन मित्तल, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. अशोक अत्री, डॉ. गुरदीप भोला, डॉ. राजेश देसवाल, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. नरेश गर्ग, प्रो. ऋचा लांग्यान, प्रो.अंजलि, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. अलीशा गोयल, डॉ. श्वेता गुप्ता और डॉ. रचना सरदाना भी सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें