फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण के पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी गई है। योजना का दायरा बढ़ाते हुए अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की 23 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं को भी योजना में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। डीसी ने बताया कि पात्र महिलाएं अपने स्मार्टफोन पर लाडो लक्ष्मी योजना का एप डाउनलोड कर घर बैठे पंजीकरण कर सकती हैं। महिलाएं नजदीकी समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, सीएससी सेंटर अथवा जिले में आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविरों में उपलब्ध सहायता काउंटरों के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें