फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 31 तक कराएं पंजीकरण

Sat, 23 Aug 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ फसलों का पंजीकरण 31 अगस्त तक करा सकेंगे। पहले यह तिथि 31 जुलाई थी। उपायुक्त ने बताया कि सरकार केवल पंजीकृत किसानों से ही मंडियों में फसल खरीदेगी। पोर्टल पर दी गई जानकारी के आधार पर किसानों को मोबाइल पर संदेश भेजकर मंडी बुलाया जाएगा। इसके अलावा फसल का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि पंजीकरण के लिए किसान के पास परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। किसान कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। फसलों का पंजीकरण एचटीटीपीएस://फसलडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए किसान स्वयं या सीएससी केंद्र से सहायता ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें