फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना किया तो रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव लैंडरकीमा में शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद के बीच फायरिंग कर दी गई। जिसमें एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने इस मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव निवासी रेशम सिंह ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि 24 जुलाई को वह अपने खेत में मोटर का पानी बदलने के लिए गया था। उस समय रास्ते में नहर के पुल पर उसे शीतल सिंह, रणजीत सिंह, दर्शन व शमशेर सिंह जीप के पास शराब पी रहे थे। आरोपियों में से शीतल सिंह ने उसे बुलाया और शराब पीने के लिए कहने लगा। मना करने पर रणजीत और दर्शन उसे अपशब्द कहने लगे। इनसे झगड़ने की बजाय वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर वहां से चल दिया। इस पर रणजीत और दर्शन के कहने पर शीतल सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से उसकी तरफ दो गोलियां चलाईं। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य लोग वहां पर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर एचसी जसवीर सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें