फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोहरे में बचाव के लिए लगाए रिफ्लेक्टर टेप

Thu, 16 Jan 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/राजौंद। समाजसेवियों ने पुलिस के मार्गदर्शन में बुधवार को वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान चलाया। समाजसेवी प्रमोद कंसल ने अपने साथी मनोज नैन, संदीप सहारन के साथ कलायत थाना से सब इंस्पेक्टर शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में कोहरे की चपेट से बचने के लिए आने जाने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।

कंसल ने कहा कि ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे हो रहा है। इसमें दुर्घटनाएं हो जाती हैं। हादसों की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर वाहनों पर रिफलेक्टर टेप लगाए। इसका उद्देश्य कोहरे में आवागमन के दौरान वाहन हादसों पर रोक लगाना है। साथ ही कोहरे के दौरान सावधानियां बरतते हुए धीमी गति से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया। प्रमोद कंसल ने कहा कि धुंध को देखते हुए जरूरत पड़ी तो आगे भी रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएंगे। कलायत थाना प्रभारी जय भगवान ने कहा कि अपने वाहन धीरे चलाएं धुंध को देखते हुए रिफ्लेक्टर टाइप का प्रयोग करें और सावधानी बरतें।
विज्ञापन


राजौंद में जनजीवन प्रभावित ः कई दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही है। बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह झकझोर दिया है। ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर होकर रह गए हैं। कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड का असर इंसान के साथ-साथ पशु व पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है।

ठंड के चलते ऊनी वस्त्रों का बाजार भी गर्म हो गया है। ऊनी कपड़ों की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोग कंपकंपाती ठंड से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा ढांपकर चलते देखे गए।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि आदमी तो किसी तरह ठंड से बचाव कर लेता है, लेकिन सबसे ज्यादा समस्या पशुओं को हो रही है। बे जुबान पशु ठंड में ठिठुरने के सिवाय कुछ भी नहीं कर सकते हैं। हालांकि कुछ पशु पालकों ने अपने पशुओं को बचाने के लिए कई तरह के प्रयास भी किए जा रहे हैं। ठंड से बाजार की रौनक भी कम होती जा रही है। सांय के समय दिन ढलने से पहले ही बंद करके चले जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें