फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रीना को मिला स्वर्ण पदक

विज्ञापन
ताईक्वांडो प्रतियोगिता से पहले दोनों ​खिलाड़ी आपस में परिचय करते हुए। संस्था
विज्ञापन
कैथल। ताइक्वांडो संघ के बैनर तले जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्पर्धा करनाल रोड स्थित यूनिक मार्शल आर्ट एकेडमी में हुई। प्रतियोगिता में करीब 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग लड़कियों में रीना ने स्वर्ण और लक्ष्मी ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राजेश धीमान और वरिष्ठ अतिथि के रूप में विक्रांत पाशा ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। वरिष्ठ अतिथि ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत की है। इससे उन्हें बेहतर परिणाम मिला। धीमान ने कहा कि सभी ताइक्वांडो कोचों को एक मंच पर आकर इस बेहतरीन खेल को ओर बेहतर बनाना चाहिए।
प्रधान कपिल सिरोही और मुनीम ने कहा कि बच्चों को इसी प्रकार मेहनत करनी चाहिए।

ताईक्वांडो प्रतियोगिता से पहले दोनों खिलाड़ी आपस में परिचय करते हुए। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें