फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सख्ती के बाद पराली जलाने में आई कमी

Wed, 27 Nov 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में पराली जलाने वाले किसानों पर जिला प्रशासन की सख्ती के बाद अब मामलों में कमी आई है। मंगलवार को जिले में पराली जलाने का कोई भी नया मामला नहीं आया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूरे जिले में अब 134 किसानों के खिलाफ कृषि विभाग की ओर से रेड एंट्री की गई है। वहीं, अभी तक पूरे जिले में 38 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक महिला किसान भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने इन किसानों को गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही जमानत पर छोड़ दिया था। जिले में अब पराली जलाने के 194 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से तीन लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना भी किसानों पर लगाया गया है।

इस मामले में डीसी प्रीति ने बताया कि जिले में पराली प्रबंधन के फसल संचालन के लिए फसल अवशेष नहीं जलाने के फलस्वरूप किसानों को प्रति एकड़ एक हजार रुपये मानदेय प्रदान करने के लिए सत्यापन के लिए ग्राम स्तर पर कमेटी का गठन किया है। इसमें कृषि विभाग का प्रतिनिधि बीएओ, एडीओ, बीटीएम, एटीएम, एएस, संबंधित ग्राम पंचायत का पटवारी, संबंधित नंबरदार व सरपंच शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें