फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रबंधन समिति की बैठक में एसएमसी का पुनर्गठन

Mon, 14 Jul 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। गांव रामगढ़ पांडवा स्थित आरोही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई। सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस अवसर पर एसएमसी का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसएमसी प्रधान दिलबाग बेदी ने की। बैठक में स्कूल की जर्जर भवन, बिजली-पानी की कमी और सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई। साथ ही अध्यापकों की कमी को लेकर भी सदस्यों ने चिंता जताई। विद्यालय प्रधानाचार्य अश्वनी मंगला ने जानकारी दी कि स्कूल भवन की मरम्मत कार्य प्रगति पर है, जिसे बारिश से पहले या बाद में पूरा करवा दिया जाएगा। अध्यापकों की मांग शिक्षा विभाग को भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराने हेतु कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिजली समस्या के समाधान के लिए भी पत्राचार किया जा चुका है। एसएमसी सदस्यों ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा, पानी, बिजली और रहने की सुविधाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। वे समय-समय पर स्कूल का निरीक्षण करते रहेंगे। बैठक में मनोज कुमार, सुभाष नंबरदार, बलजीत, कविता, सीमा, शरणजीत उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें