फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रीडरों और वकीलों ने नहीं पहना हेलमेट... बनी सूची

Sat, 04 Jan 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के प्रवेश पर वीरवार को डीसी के रोक लगाने संबंधी आदेश का शुक्रवार को सबसे ज्यादा उल्लंघन न्यायालय के रीडरों और वकीलों ने उल्लंघन किया। यातायात पुलिस ने ऐसे 46 कर्मचारियों में वकीलों की लिस्ट तैयार की है, जिसे कार्रवाई के लिए डीसी के पास भेजा जा रहा है।

शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभी मुख्य द्वारों पर यातायात पुलिस के जवान तैनात रहे। जो भी कर्मचारी या अधिकारी बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल या स्कूटी पर आता दिखा, ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और बनाई जा रही सूची में उसका नाम डाला। दिनभर हेलमेट पहनकर आने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और आम लोगों को यातायात पुलिस ने लघु सचिवालय में प्रवेश करने की अनुमति दी। पहले दिन अधिकतर कर्मचारी और अधिकारी हेलमेट पहनकर लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन


कुछ लोग बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहनों पर लघु सचिवालय पहुंचे तो उनको हेलमेट लेने के लिए वापस दोबारा घर भी जाना पड़ा। इस बीच जिसने भी बिना हेलमेट के प्रवेश करने की कोशिश की, पुलिस ने उसे रोक लिया। फिलहाल पुलिस ने बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल पर प्रवेश करने वाले 46 कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर ली है। देर शाम तक इसमें बढ़ोतरी की बात भी कही गई।

जानकारी मिली है कि यातायात पुलिस की ओर से तैयार की गई सूची को डीसी को भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित विभागों से ऐसे कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई का जवाब मांगा जाएगा। गौरतलब है कि वीरवार को कैथल की डीसी प्रीति ने सभी विभागों के प्रमुखों को पत्र लिखकर निर्देश दिया था कि अगर कोई कर्मचारी, अधिकारी, या अन्य दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के लघु सचिवालय में प्रवेश करता है, तो उसका चालान काटा जाएगा। इसके साथ ही संबंधित विभाग से इस उल्लंघन के लिए लिखित स्पष्टीकरण भी
विज्ञापन


मांगा जाएगा।

डीसी ने यह स्पष्ट किया था कि इस नियम का उद्देश्य न केवल सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना है, बल्कि सभी सरकारी कर्मचारियों में अनुशासन और जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करना है। डीसी प्रीति ने कहा कि हेलमेट पहनना हर नागरिक के लिए आवश्यक है, और सरकारी कर्मचारियों को इस नियम का पालन कर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें