कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के कामर्शियल आर्ट विभाग की छात्रा रवीना ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि वैश्य कॉलेज रोहतक की ओर से वर्ल्ड रोज डे पर राष्ट्रस्तरीय ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसमें आई.जी. कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रवीना ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए ई -सर्टिफिकेट व नकद पुरस्कार प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्या और सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने छात्रा के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की और छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कामर्शियल आर्ट विभाग की प्राध्यापिका अरुणा उपस्थित रही। संवाद