फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदल के लिए आज प्रचार करेंगी रवीना टंडन

Mon, 07 Apr 2014 12:21 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल कैथल के नए बस अड्डे से थानेसर की न्यू कॉलोनी तक रोड शो करेंगे, जिसमें उनके साथ होंगी मशहूर बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे के बाद कैथल के नए बस अड्डे से रवीना टंडन के साथ सांसद नवीन जिंदल रोड शो शुरू करेंगे और दोपहर बाद पिहोवा चौक, कमेटी चौक, अंबेडकर चौक सीवन गेट, डोगरा चौक, प्रताप गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, अमरगढ़ गामड़ी, लघु सचिवालय,  ढांड रोड, सर छोटूराम चौक, विश्वकर्मा चौक अंबाला रोड पहुंचेंगे।
अपराह्न तीन बजे थानेसर के पिपली से यह रोड शो शुरू होकर सेक्टर-13, मोहन नगर चौक, अंचला चौक से मेन बाजार, ताराचंद धर्मशाला, प्रोफेसर कॉलोनी, कल्याण नगर, शांति नगर, दीदार नगर, यूनिवर्सिटी थर्ड गेट, बिड़ला मंदिर चौक, देवीलाल चौक, गुरुद्वारा चौक, रेलवे रोड होते हुए शाम को न्यू कॉलोनी में समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2004 में बॉलीवुड के मशहूर नायक सुनील दत्त और सुधीर मिश्रा ने रोड शो किया था तो 2009 में गोविंदा ने नवीन जिन्दल के लिए जनसमर्थन मांगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें