कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक दुकान से बिजली की तार व एक स्कूल से राशन और बिजली उपकरण चोरी कर ले गए। चीका निवासी रजत ने बताया कि गुहला रोड पर बिजली के सामान की दुकान है। 25 दिसंबर को रात दुकान की दीवार तोड़कर चोर 12 बंडल तार, 1500 रुपये चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना के हिंदी प्राध्यापक कर्मचंद ने सीवन थाना में शिकायत दी कि 26 दिसंबर को रात स्कूल से एलसीडी पैनल, दो बैटरी, डीवीआर, दो क्विंटल गेहूं व 30 किलो चावल चोरी हो गई। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद