फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेजी से गिरता भूजल का स्तर चिंता का विषय

Wed, 14 Jun 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अटल भूजल योजना के तहत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की तरफ से दूसरे चरण की एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कए निजी होटल में आयोजित किया। मुख्यातिथि डीसी जगदीश शर्मा ने बने कहा कि तेजी से गिर रहा भूजल का स्तर चिंता का विषय बनता जा रहा है और इसे बचाने के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भूजल बचाने के लिए प्रदेश स्तर पर भी योजनाएं बन रही हैं। पहले से भी कई योजनाएं चल रही हैं, लेकिन ये सभी योजनाएं तभी सफल हो पाएंगी जब हर व्यक्ति इनका लाभ लेगा। भूजल संरक्षण को लेकर चल रही योजनाओं को गंभीरता से लेते हुए इन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए संजीदगी से काम करने की जरूरत है। इससे पहले डीसी का कार्यशाला में पहुंचने पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत ग्रोवर ने स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं कार्यक्रम में मिकाडा एग्रोनॉमी के निदेशक डॉ. समंद्र सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। आईईसी एक्सपर्ट विक्रम सिंह ने अटल भूजल योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उसके बाद जल स्मृति फाउंडेशन व आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ लोकल सेल्फ गर्वनमेंट से एक्सपर्ट डॉ. भक्ती देवी ने कई सेशन में अटल भूजल योजना को सफल बनाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जानकारी दी और चर्चा की।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी आरके चौधरी, मिकाडा से एक्सईएन योगेश कुमार, बागवानी विभाग से डॉ. मोनिका, पंचायती राज से एसडीओ रघुबीर सिंह, भूजल विशेषज्ञ शिव, जन स्वास्थ्य विभाग से दीपक, कृषि विभाग से एडीओ डॉ. राजबीर लांबा, डॉ. सज्जन कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, सुभाष चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें