फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीसरी के विद्यार्थी से कुकर्म, मामला दर्ज

Sun, 09 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में नौ वर्षीय बच्चे से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बच्चे के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। उसका बेटा छह फरवरी को दोपहर बाद घर से बाहर खेलने के लिए गया हुआ था। वहां पर पैलेस नाम का आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी ने उसके साथ जबरन कुकर्म किया। किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बच्चा घर पर आया तो वह डरा- सहमा हुआ था। पूछने पर बच्चे ने घटना के बारे में जानकारी दी। पूंडरी थाना एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें