फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Thu, 11 Jan 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शादी का झांसा देकर एक आरोपी ने 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया। तीन अन्य आरोपियों ने भी इसमें आरोपी युवक का साथ दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जींद शहर की एक कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवती की शिकायत अनुसार उसकी कैथल के रहने वाले मनजीत नामक युवक के साथ जान-पहचान थी। 13 दिसंबर 2023 को आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कैथल बुला लिया। रात करीब 10 बजे आरोपी उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने शादी से मना कर दिया। इसमें आरोपी के जानकार कर्मजीत, अनिल व उषा ने भी आरोपी का साथ दिया। महिला थाना एसएचओ रेखा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें