फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, तीन महिलाओं सहित पांच पर केस

Mon, 21 Oct 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की एक कॉलोनी में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में सिविल लाइन कैथल थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में तीन महिलाओं सहित पांच पर केस दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में एक कॉलोनी निवासी ने बताया कि उसकी कैथल के ही निवासी सचिन रोहिल्ला के साथ जान पहचान थी। सचिन ने उसे शादी के झांसा देकर 25 अप्रैल 2022 को उसके साथ कैथल के एक कैफे में दुष्कर्म किया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी का साथ उसके पिता श्यामलाल, मां सुमन रानी व गीता और सविता ने भी दिया।इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें