फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फोटो अपलोड करने की धमकी देकर दुष्कर्म

Thu, 26 Dec 2024 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। निर्वस्त्र फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजौंद थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि एक जुलाई को गांव के ही एक आरोपी ने अज्ञात तरीके से उसकी 16 वर्षीय बेटी की निर्वस्त्र फोटो खींच ली। बाद में आरोपी ने वे फोटो इंटरनेट के जरिये सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसे डराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें