फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी, सीवन और कलायत के लिए किया रेंडमाइजेशन

Tue, 25 Feb 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति व सामान्य पर्यवेक्षक वंदना दिसोदिया की मौजूदगी में लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को निकाय चुनाव पूंडरी, सीवन व कलायत के लिए ईवीएम व पोलिंग स्टाफ का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों, उम्मीदवार व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने बताया कि नगर पालिका पूंडरी, सीवन व कलायत में 16-16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके तहत सबसे पहले पूंडरी नगर पालिका के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन करवाया गया। इसमें नगर पालिका प्रधान चुनाव पूंडरी के लिए 21 बैलेट यूनिट व 21 कंट्रोल यूनिट, पार्षदों के लिए 19 बैलेट यूनिट व 19 कंट्रोल यूनिट का रेंडमाइजेशन किया गया। इन मशीनों में से पांच-पांच मशीनें रिजर्व में रखी गई हैं।
विज्ञापन


इसके बाद सीवन नगर पालिका के प्रधान पद व पार्षद पद के चुनाव के लिए 21 बैलेट यूनिट और 21 कंट्रोल यूनिट का रेंडमाइजेशन किया गया। इन मशीनों में से पांच-पांच मशीनें रिजर्व में रखी गई हैं। कलायत नगर पालिका प्रधान चुनाव के लिए 21 बैलेट यूनिट तथा 21 कंट्रोल यूनिट व पार्षद चुनाव के लिए 19 बैलेट यूनिट व 19 कंट्रोल यूनिट का रेंडमाइजेशन किया गया। इन मशीनों में से प्रधान चुनाव के लिए पांच व पार्षद चुनाव के लिए सात मशीनें रिजर्व में रखी गई है।

डीसी प्रीति ने बताया कि पोलिंग स्टाफ का द्वितीय रेंडमाइजेशन करवाया गया, जिसके तहत पूंडरी, सीवन व कलायत में चल रहे निकाय चुनाव में कुल 48 बूथों पर कुल 263 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। पूंडरी में 89, कलायत में 85 तथा सीवन में 89 अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए हैं।

पीओ व एपीओ 60-60 लगाए गए हैं, वहीं कुल 143 पोलिंग अधिकारी, जिनमें पूंडरी के लिए 49, कलायत के लिए 45 तथा सीवन के लिए 49 नियुक्त किए गए हैं। तीनों स्थानों पर चुनाव के लिए 16-16 पोलिंग पार्टियों के साथ-साथ चार-चार पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई है।

डीसी प्रीति ने रेंडमाइजेशन के दौरान मौजूद राजनीतिक दलों, उम्मीदवार व उनके प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए समुचित व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाने में पूर्ण सहयोग करें। चुनाव की हिदायतों के बारे में यदि कोई जानकारी हासिल करनी है तो वह संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से मिलकर प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों के रेंडमाइजेशन व चुनाव की अन्य प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार व उनके प्रतिनिधि भाग लें, ताकि पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव करवाया जा सके।
विज्ञापन


स मौके पर कैथल एसडीएम एवं पूंडरी आरओ अजय सिंह, गुहला एसडीएम एवं सीवन आरओ कैप्टन प्रमेश सिंह, कलायत एसडीएम एवं आरओ अजय हुड्डा, डीआईओ दीपक खुराना व अन्य राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें