फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कृषि काले कानून खेती व करोड़ों किसान-मजदूर-आढ़ती को खत्म करने की साजिश के दस्तावेज-सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि के तीन काले कानून देश में खेती व करोड़ों किसान-मजदूर-आढ़ती को खत्म करने की साजिश के दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को देश भर में किसान-मजदूर बचाओ आंदोलन दिवस के रूप में मना रही है। सुरजेवाला शुक्रवार को यहां हरियाणा शहीद स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिए जा रहे धरने को संबोधित कर रहे थे। शहीद स्मारक से पिहोवा चौक तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और सुरजेवाला की अगुवाई में तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। सुरजेवाला ने धरनास्थल पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए व कैथल में धरने की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मोदी-मनोहर लाल व दुष्यंत की जोड़ी ने खेत-खलिहान-अनाज मंडियों पर तीन कानूनों का क्रूर प्रहार किया है। खेती और किसानी को पूंजीपतियों के हाथ गिरवी रखने का यह सोचा-समझा षड्यंत्र है। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, बिल्लू चंदाना, सुरेश कश्यप, धर्मवीर कौलेखा, ईश्वर नैन, रामनिवास मित्तल, सुरेंद्र रांझा, पवन थरेजा, भरत सिह बैनीवाल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोदी ने खेती के खात्मे का उपन्यास लिखा
सुरजेवाला ने कहा कि अब यह साफ है कि मोदी सरकार पूंजीपति मित्रों के जरिए इस्ट इंडिया कंपनी बना रही है। किसान को लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा का सपना दिखा सत्ता में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कानूनों के माध्यम से खेती के खात्मे का पूरा उपन्यास ही लिख दिया। अन्नदाता किसान के वोट से जन्मी मोदी सरकार आज किसानों के लिए भस्मासुर साबित हुई है। भाजपा की सात पुश्तों को इस किसान विरोधी दुष्कृत्य के परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
राहुल गांधी करेंगे किसान मजदूर अधिकार यात्रा
सुरजेवाला ने बताया कि राहुल गांधी की किसान मजदूर अधिकार यात्रा की चार अक्तूबर से पंजाब की मोगा मंडी से शुरू की जाएगी। यह यात्रा छह अक्तूबर को पिहोवा बोर्डर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। उन्होंने किसानों व मजदूरों को ट्रैक्टरों के माध्यम से पिहोवा पहुंचने की अपील की। यदि सरकार ने विरोध किया तो वे गांधी वादी तरीके से गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें