फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बेमौसमी बारिश से त्रस्त लेकिन ऊंट की सवारी में व्यस्त- सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान बेमौसमी बारिश से त्रस्त है लेकिन मुख्यमंत्री ऊंट की सवारी में व्यस्त हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूर्व नगर पार्षद विक्की शर्मा के निवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि एक तरफ किसान बेमौसमी बारिश की मार से ग्रस्त हैं, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री दर्शनीय व मेलों के अंदर ऊंट की सवारी कर रहे हैं। परंतु उन्हें धरतीपुत्र किसान के हितों से कोई सरोकार नही है। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश का ये आलम है कि अकेले कैथल जिले के अंदर पिछले 30 दिनों के अंदर मौसम विभाग के अनुमान में अनुपात के अनुसार 700 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है और बाकि हरियाणा में भी 650 से 700 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। दक्षिण हरियाणा के कई जिलों के अंदर भी 700 से 800 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। अगर इतनी ज्यादा बारिश की मार से किसानों की फसलें तबाह हो जाएगी तो किसान अपनी फसल की रखवाली के लिए क्या करे? एक तरफ ओलावृष्टि की मार और दूसरी तरफ सरकार किसानों को मुआवजे की एक फूटी कौडी किसानों की नही दे रही। भाजपा व जजपा सरकार चुप क्यो हैं? किसान को मुआवजा के लिए अर्जी क्यो देनी पडे़? क्यों दशकों से चली आ रही रवायत प्रथा, स्पेशल रकबा गिरदावरी अगले एक हफ्ते के अंदर पटवारी, तहसीलदार, क्लेकटर और कानूनगो के माध्यम से क्यों नहीं हो सकती?
विज्ञापन

एक तरफ तो सरकार मुआवजे के लिए किसानों को अर्जी के माध्यम से दफतरों के चक्कर कटवा रही है तो दूसरी तरफ किसान फसल बीमा योजना की आड़ में किसान को मुआवजे की राशि बांटने में गुरेज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को मोदी सरकार ने उसी दिन ताला लगा दिया था जिस दिन उन्होंने केंद्र सरकार की बीमा राशि का 50 प्रतिशत आधा देने से इंकार कर दिया था। खुद मुख्यमंत्री ने भी 25 प्रतिशत देने से इंकार कर दिया।
सुरजेवाला ने कहा कि हम मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री खुद हर जिले में जाकर स्थिति का जायजा ले। किसानों को अगले 10 दिनों के अंदर प्रति एकड़ 30 से 50 हजार रुपये तक का मुआवजा दे और इसके साथ ही पट्टेदार, काश्तकारों और खेत में किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले मजदूर को भी मुआवजा दी जाए।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के समय में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.48 रुपये प्रति लीटर व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3.56 रुपये प्रति लीटर थी लेकिन आज मोदी सरकार में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 22.98 रुपये प्रति लीटर व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 18.83 रुपये प्रति लीटर हो गई है। आज कच्चे तेल की कीमतें गिर कर 35 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। फिर भी 3 रु एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी क्यों की गई? इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, पूर्व पार्षद विक्की शर्मा, रोशन पाडला,कविराज शर्मा, सुरेंद्र रांझा,अभिजीत जोशी, गूड्डू सिरटा, रविंद्र गिल, गौतम शर्मा, हरिकिशन शर्मा, सुल्तान माजरा, श्याम साहनी, विक्की, सुरेश पट्टी अफगान, हिश्म सिह, शिवा सैंसी, विकास सौदा,रामनिवास दिल्लोवाली व जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा बलवंती सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें