कैथल। जिले में शनिवार को जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। महाराजा जाट सूरजमल और सर छोटूराम इंडोर खेल मैदान में जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। 14 आयु वर्ग की बॉक्सिंग में रणदीप और तैरारी में लोकेश प्रथम रहे।
सर छोटूराम इंडोर खेल मैदान में हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सब इंस्पेक्टर सुमित ने किया। इसके साथ एईओ खेल रमेश चहल व कंवीनर विजय कुमार रहे। पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया।
महाराजा जाट सूरजमल खेल मैदान में 14, 17 व 19 आयु वर्ग में ताइक्वांडो की प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर पवन, नरेश, काला, मनू, अजय, संजय, शिवकुमार, विजेंद्र, नरमैल, मोहन लाल, दलबीर सिंह, रेखा, राजराणी, बलजीत, विनोद कुमार व प्रवीन मौजूद रहे।
ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम- बॉक्सिंग कंवीनर विक्रम ढुल ने बताया कि 14 आयु वर्ग में 30 किलो भार वर्ग में रणदीप प्रथम, वंश द्वितीय स्थान पर रहा। 32 किलो भार में यश प्रथम, तरुण द्वितीय स्थान, 34 किलो भार में कपिल प्रथम, जशनदीप द्वितीय, 36 किलो भार जगजीत प्रथम, अंकुश द्वितीय, 40 किलो भार में रजत प्रथम, रोहित द्वितीय, 42 किलो भार में पारस प्रथम, विनय द्वितीय, 44 किलो भार में अजय प्रथम, जतिन द्वितीय, 50 किलो भार में नमन प्रथम, शीना द्वितीय स्थान पर रहे।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 14,17,19 पुरुष खिलाड़ियों में पूंडरी ब्लॉक प्रथम, कैथल ब्लॉक दूसरे स्थान पर रही। वहीं खो-खो 14 आयु वर्ग में प्रथम कैथल ब्लॉक, दूसरे स्थान पर राजौंद ब्लॉक रहा। 17 आयु वर्ग में प्रथम कैथल ब्लॉक, दूसरे स्थान पर गुहला ब्लॉक रहा। 19 आयु वर्ग में प्रथम कैथल ब्लॉक, दूसरे स्थान पर पूंडरी ब्लॉक रहा। वहीं चैस 14 आयु वर्ग में प्रथम स्थान, कैथल ब्लॉक, दूसरे स्थान पर राजौंद ब्लॉक रहा। 17 आयु वर्ग में प्रथम कैथल ब्लॉक, दूसरे स्थान पर गुहला ब्लॉक रहा। 19 आयु वर्ग में प्रथम कैथल, ब्लॉक दूसरे स्थान पर पूंडरी ब्लॉक रहा। स्केटिंग 17 व19 आयु वर्ग में प्रथम और दूसरे स्थान पर कैथल ब्लॉक रहा। 14 आयु वर्ग में प्रथम कैथल ब्लॉक, दूसरे स्थान पर कलायत ब्लॉक रहा।
वहीं बैडमिंटन 14 आयु वर्ग में प्रथम कैथल ब्लॉक, दूसरे स्थान पर सीवन ब्लॉक रहा। अंडर 17 में प्रथम कैथल ब्लॉक, दूसरे स्थान पर सीवन ब्लॉक रहा। 19 आयु वर्ग में प्रथम कैथल ब्लॉक, दूसरे स्थान पर गुहला ब्लॉक रहा। थ्रो बॉल 14 आयु वर्ग में प्रथम आरोही स्कूल ग्योंग, दूसरे स्थान राजकीय उच्च विद्यालय तितरम रहा। 19 आयु वर्ग में प्रथम रेनबो स्कूल हाबड़ी, दूसरे स्थान पर नरड़ंाचल स्कूल नरड़ रहा।
वहीं क्रिकेट 14 आयु वर्ग में प्रथम कैथल ब्लॉक, दूसरे स्थान पर कलायत ब्लॉक रहा। अंडर 17 में प्रथम कैथल ब्लॉक दूसरे स्थान पर कलायत ब्लॉक रहा। कुश्ती अंडर 14 फ्री स्टाइल में 35 किलो भार में कैथल प्रथम और राजौंद दूसरे स्थान पर रहा, 38 किलो भार में कलायत प्रथम, पूंडरी दूसरे, 41 किलो भार में कलायत प्रथम और सीवन दूसरे स्थान पर रहा, 44 किलो भार में राजौंद प्रथम, सीवन दूसरे स्थान पर रहा। 48 किलो भार में पूंडरी प्रथम, कैथल दूसरे स्थान पर रहा, 52 किलो भार में कैथल प्रथम, रजौंद दूसरे स्थान पर रहा। 57 किलो भार में राजौंद प्रथम, कैथल दूसरे, 62 किलो भार में कैथल प्रथम, राजौंद दूसरे, 68 किलो भार में कैथल प्रथम और कोलायत दूसरे स्थान पर रहा ।
हैंडबॉल के कुछ छह मुकाबले हुए। 19 आयु वर्ग में कैथल ब्लॉक प्रथम, कलायत ब्लॉक द्वितीय रहे। 17 आयु वर्ग में कलायत ब्लॉक प्रथम, कैथल ब्लॉक द्वितीय रहे। वहीं 14 आयु वर्ग में कैथल ब्लॉक प्रथम, कलायत ब्लॉक द्वितीय रहे।
तैराकी में 17 आयु वर्ग में 200 मीटर फ्री स्टाइल में लोकेश प्रथम, ओनिश द्वितीय व बंटी तृतीय स्थान पर रहे। 19 आयु वर्ग में जतिन प्रथम, मनीष द्वितीय व आशु तृतीय स्थान पर रहे। 14 आयु वर्ग में 200 मीटर में बैकस्ट्रॉक कलपित ढुल प्रथम, कुनाल द्वितीय रहे। 14 आयु वर्ग फ्री स्टाइल में परीक्षित प्रथम, कुनाल द्वितीय रहे। 14 आयु वर्ग 50 मीटर ब्रेस्ट में शुक्र जीत प्रथम, हर्ष ढंाडा द्वितीय रहे। 17 आयु वर्ग बटरफ्लाई में राघव गोयल प्रथम रहा। 19 आयु वर्ग 100 मीटर बैकस्ट्रोक में आशु प्रथम रहा। 17 आयु वर्ग में 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कर्णदीप प्रथम, ओनिश द्वितीय व गौरव तृतीय रहा।
ग्योंग में हुई कबड्डी ः जिला स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सचिव प्रधानाचार्य विधाधन ने किया। ग्योंग के खेल स्टेडियम में छह खंडों की टीमों ने भाग लिया। 14 आयु वर्ग में पूंडरी ब्लाक प्रथम व कैथल द्वितीय, 17 आयु वर्ग में कैथल प्रथम व कलायत ब्लाक द्वितीय रहा। 19 आयु वर्ग 19 में कैथल प्रथम व पूंडरी द्वितीय रही। इस अवसर पर रामेश्वर धारीवाल, राजेश कैरो, सत्यवान पाई, दिलबाग पाई, राजेश पंचाल, सतपाल शर्मा, दर्शन नैन मौजूद रहे। संवाद