फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राममेहर बने आरडब्लूए सेक्टर 18 के प्रधान

Tue, 26 Nov 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर 18 की रूलर वेलफेसर एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से राममेहर मौण को प्रधान चुना। इस बारे में सेक्टर 18 स्थित पार्क में एक बैठक हुई। इसमें कई नामों पर चर्चा के बाद ब्लाक समिति के पूर्व अध्यक्ष रामदिया ने राममेहर मौण के नाम का प्रस्ताव का रखा।
विज्ञापन

रामदिया की ओर से रखे गए इस प्रस्ताव का सभी ने हाथ खड़ा करके स्वागत किया और राममेहर मौण को अगले तीन वर्ष के लिए सेक्टर 18 की रूलर वेलफेसर एसोसिएशन का प्रधान चुन दिया गया।

बैठक में उपस्थित रामफल चहल, जोगिंद्र सिंह ढुल, सतबीर गोपेरा, जगमग मटौर, बलबीर पहलवान पेगा, बलजीत चंदाना, कृष्ण कौशिक ने कहा कि उनके सेक्टर का तीन वर्ष के चुनाव होता है। अबकी बार राममेहर मौण को प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


प्रधान को ही अपनी कार्यकारिणी चुनने का अधिकार दिया गया। वे स्वयं अपनी कार्यकारिणी गठित करके अपना काम शुरू कर सकते हैं। नवनिर्वाचित प्रधान राममेहर मौण ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है वह उसका निष्ठा से पालन करेंगे।
विज्ञापन


इस बैठक में दिनेश सरपंच बालू, एडवोकेट मनोज साहरण, सतपाल शर्मा, रणधीर ढांडा, रामनिवास शर्मा, मनोज टांक, सूरजभान कैंदल आदि भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें