फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भगवा रंग में रंगा शहर हुआ राममय

Sun, 21 Jan 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला-चीका। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूरा चीका शहर भगवा रंग गया है। शहर के सभी चौकों पर भगवा रंग के झंडे, झालरें व रंगीन लाइटें सजाई गई है। शहर के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी भगवा रंग से रंग दी है। हर एक घर के ऊपर जय श्री राम लिखा झंडा झूल रहा है।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मांगे राम जिंदल, परमानंद गोयल, सुमित सिंगला, मनोज मित्तल, राजेंद्र गर्ग ने बताया कि हमारे आराध्य भगवान श्री राम छह सदियों के बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे। यह पल पूरे देशवासियों के लिए किसी पर्व से कम नहीं है।
विज्ञापन


मांगे राम जिंदल ने कहा कि भगवान राम के मंदिर में विराजमान होने की खुशी में 22 जनवरी को हर एक देशवासी अपने अपने घरों पर घी के दिये जलाएंगे। राजेंद्र गर्ग ने बताया कि 22 जनवरी को छोटी मंडी में सुबह से ही लंगर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


चीका में निकाली जाएगी शोभायात्रा

वहीं, श्री रामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार को चीका नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्री भवानी मंदिर से शुरू होकर शहर के सभी मुख्य बाजारों व मार्गों से होते हुए वापिस मंदिर में संपन्न होगी। भवानी मंदिर संस्था के प्रवक्ता कुलदीप माजरा ने बताया कि इस शोभा यात्रा में नगरवासियों सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग व शहर की सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाएं भाग लेंगे। बलबीर सैनी ने बताया कि शोभा यात्रा से पहले मंदिर परिसर में रामायण का पाठ होगा और पूजा अर्चना के बाद रामदरबार की पालकी सजेगी और भजन कीर्तन करते हुए शोभा यात्रा आगे बढ़ेगी। 22 जनवरी को रामायण पाठ के भोग के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राजीव शर्मा, मोती राम गर्ग, गुरबख्श सीडा, हंसराज जिंदल, कृष्ण धीमान, रमेश मिगलानी, रविदत्त शर्मा, राजपाल राविश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें