रामलीला में दूसरे दिन राम जन्म का खुशियां मनाई गई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव खेड़ी राय वाली में चल रही रामलीला में दूसरे दिन राम जन्म का खुशियां मनाई गई। राम ड्रामाटिक क्लब खेड़ी राय वाली के प्रधान वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि रामलीला के दूसरे दिन राम जन्म प्रसंग दिखाकर खुशियां मनाई गई। उन्होंने कहा कि यहां आसपास किसी भी गांव में रामलीला नही होती जिससे खेड़ी राय वाली में रामलीला देखने वाले लोगों की भीड़ हो जाती है। रामलीला में आसपास के कई गांवों के लोग पहुंचकर रामलीला देखते है। उन्होंने कहा कि राम जन्म के उपलक्ष में लोगों ने कलाकार की हौसला अफजाई के लिए जहां खुलकर दान दिया वहीं कलाकारों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आसपास के गांवों के दर्शकों का तांता लगा रहता है। जिससे रामलीला मैदान में मौजूद लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट में माहौल और भी बदल गया। राम ड्रामाटिक क्लब के प्रधान वीरेंद्र, सदस्य मंगत, बलवंत, अनील, सोनू, संतोखराय आदि मौजूद रहे।