संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। श्री भवानी मंदिर परिसर में आदर्श नाटक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ दि हरियाणा सहकारी परिवहन समिति वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरबंस सीडा ने किया। इस अवसर पर हरबंस सीडा ने कहा कि रामलीला हमारी परंपराओं, मर्यादा, संस्कृति और संस्कार की पाठशाला है। यह हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है।
उन्होंने कहा कि इसका अनुसरण कर हम समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों का अंत कर सकते हैं। सीडा ने आदर्श नाटक क्लब, चीका द्वारा पौराणिक संस्कारों एवं पद्धतियों को जीवंत रखने के प्रयास की सराहना की और कहा कि इसकी समिति बधाई की पात्र है।
इस मौके पर एसडी सभा के प्रधान राजीव शर्मा, बलवीर सैनी, भूषण शर्मा, गुरबक्श सीडा, कुलदीप माजरा, रमेश मिगलानी, हरपाल शर्मा और राजपाल भी मौजूद रहे।