फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बड़े पर्दे पर होंगे रामलला के दर्शन, तैयारी पूरी

Sun, 21 Jan 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। अयोध्या में श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर धार्मिक व सामाजिक संगठनों की तैयारी जोरों पर हैं। शहर में कई स्थानों पर बड़े पर्दे पर अयोध्या का वैभव दिखाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। पूरे जिले में भव्य आयोजन किए जाएंगे। इस कार्यक्रम की कड़ी में शहर गीता भवन मंदिर और चंदाना गेट स्थित मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत गीता भवन और सनातन धर्म मंदिर में बड़ा पर्दा लगाकर अयोध्या के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। जबकि दोपहर के समय भजन संध्या होगी और विशाल भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। यह पूरा कार्यक्रम हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत की देखरेख में आयोजित किया जाएगा, क्योंकि इस गीता भवन मंदिर में प्रधान भी कैलाश भगत ही हैं। इसके साथ ही शहर में श्री ग्यारह रुद्री मंदिर, कोठी गेट स्थित छोटी देवी मंदिर, हनुमान वाटिका मंदिर, प्राचीन अंबकेश्वर मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर और ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने बताया कि 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर गीता भवन मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया है। कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर को निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ ही जिले में चार एलईडी वाहन चलाए गए हैं। जिसमें अयोध्या के भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। कैलाश भगत ने बताया कि 22 जनवरी के कार्यक्रम की तैयारियों के तहत शनिवार को मंदिर परिसर का दौरा भी किया गया है। 22 जनवरी को फिर से भगवान राम के आगमन को लेकर दिवाली का पर्व मनाया जाएगा।

सीवन में निकाली जाएगी शोभायात्रा

उधर, सीवन की शिव शंकर मासिक त्रयोदशी भंडारा सेवा समिति सीवन की ओर से भगवान श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इसके लिए नगर के बाजारों में भगवान श्री राम की ध्वज वितरित किए जा रहे हैं।

समिति के सदस्य अशोक गोयल, नरेश सिंगला, वकील सैनी ने बताया कि 22 जनवरी के दिन पुरा सीवन राममय होगा। बाजारों को सजाया जाएगा। सभी दुकानों पर व सभी घरों भगवान श्री राम की ध्वजा लगाई जा रही है और सभी लोगों को इस विशेष दिन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। यह हमारे जीवन का सबसे अहम दिन है और इस दिन के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी सोमवार को सुबह के समय हवन किया जाएगा और उसके पश्चात पूरे नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात 11000 लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया जाएगा। लड्डुओं के प्रसाद का आर्डर दे दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने नगर निवासियों का आह्वान किया कि वह इस दिन अपने अपने घरों में दीये जलाएं और दीपदान करें। प्रभु श्री राम के आने की खुशी में दिवाली मनाएं। प्रत्येक व्यक्ति को इस दिन 11 दिये अवश्य जलाने चाहिए।

इस अवसर पर सतीश कुमार, मोहित बंसल, तरुण, मोहित गोयल, भीम मेहता, अनिल गर्ग, राजन मेहता, भीषू चौधरी, अक्षय, साहिल व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें