फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रामकुमार गुर्जर बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

Wed, 13 Aug 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल। राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के साथ रामचन्द्र गुर्जर। सोशल मीडिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा में करीब 9 साल बाद प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इसी क्रम में कांग्रेस के कद्दावर नेता व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के करीबी और ढांड क्षेत्र निवासी रामकुमार गुर्जर को कैथल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, रामकुमार गुर्जर 20 साल से अधिक समय से कांग्रेस से जुड़े हैं। रणदीप सुरजेवाला से पहले वे उनके पिता व तत्कालीन कैबिनेट मंत्री स्व. शमशेर सुरजेवाला के भी नजदीकी रहे हैं।
विज्ञापन


गुर्जर समाज को साधने की रणनीति

भाजपा सरकार बनने के बाद 2019 में कैथल विधानसभा से गुर्जर समाज के लीला राम विधायक चुने गए थे, वहीं भाजपा का जिलाध्यक्ष भी उस समय गुर्जर समाज से अशोक गुर्जर थे। उस चुनाव में रणदीप सुरजेवाला को गुर्जर बहुल इलाके में हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गुर्जर बाहुल्य क्षेत्रों में बढ़त बनाई। इस दौरान कई गुर्जर नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला के समर्थन में सामने आए, जो कांग्रेस की जीत में अहम कारण बना। इसी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने रामकुमार गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाकर समाज को अपने पाले में करने की कोशिश की है।
विज्ञापन


स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह ः नियुक्ति के बाद से ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों ने रामकुमार गुर्जर को जिम्मेदारी िमलने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें