फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलियुग के विकार को दूर करती है रामकथा ः विज्ञानानंद

Tue, 03 Dec 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। अग्रवाल धर्मशाला चीका में श्रीराम कथा सप्ताह का सोमवार को शुभारंभ किया गया। कथा वाचक स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी कहते है कि रामकथा कुल्हाड़ी की तरह है। कथा रूपी कुल्हाड़ी जहां कलियुग के विकार, काम, क्रोध, लोभ, मोह व लालच रूपी वृक्ष को काटती है वहीं श्री राम का उच्चारण से

मानव संसार रूपी भव सागर से पार हो जाता है।

बताया कि श्री राम जय राम जय जय राम मंत्र का जाप करने पर मंत्र में तीन बार राम शब्द आता है, तीन बार जय शब्द आता है यानि राम कहते हैं कि जो मेरा नाम जपेगा उसे मोह, माया से मुक्ति दिलाऊंगा। स्वामी जी ने कहा कि कलियुग में केवल भगवान के नाम का जाप ही मनुष्य को जन्म और मृत्यु के चक्र से निकाल मुक्ति देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पहले दिन की कथा में शहर के प्रमुख उद्योगपति राजकुमार गोयल ने परिवार सहित मुख्य यजमान के रूप में शिरकत करते हुए कथा का शुभारंभ किया। कथा शुरू होने से पूर्व शहर में कलश यात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापिस अग्रवाल धर्मशाला में पहुंची। इस मौके पर परमानंद गोयल, वनवासी कल्याण आश्रम के प्रधान अशोक गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगे राम जिंदल, प्रेम सिंह पुनिया, मनोज मित्तल, मंगत बंसल, सतीश गर्ग, विजय गर्ग सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें