फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए राम प्रसाद

Tue, 24 Jun 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी नगरपालिका में सोमवार को लोकतंत्र और सहमति की शानदार मिसाल पेश करते हुए वार्ड नंबर-3 के पार्षद राम प्रसाद रोड़ को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हमारी राजनीति का उद्देश्य केवल पद या सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा है।

उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष पद के चुनाव में जो समन्वय और एकता देखने को मिली, यदि वही भावना हर निर्णय में बनी रही तो पूंडरी नगर निश्चित रूप से विकास का उदाहरण बनेगा।
विज्ञापन


नवनियुक्त उपाध्यक्ष राम प्रसाद रोड़ ने विधायक सतपाल जांबा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे इस विश्वास और जिम्मेदारी के लिए कृतज्ञ हैं। यह पद उनके लिए सेवा का माध्यम है, और वे नगर के विकास और जनकल्याण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

नगरपालिका अध्यक्ष बबली गोस्वामी ने भी इस ऐतिहासिक क्षण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विधायक का आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही है कि पूंडरी में अब एकता की राजनीति स्थापित हो रही

चुनाव के दौरान सभी पार्षदों, पदाधिकारियों और नागरिकों के चेहरों पर उत्साह और संतोष साफ नजर आया। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह निर्विरोध चयन इस बात का संकेत है कि पूंडरी अब विवाद नहीं, समाधान और समर्पण की राजनीति की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन


वित्त समिति के दो सदस्य भी निर्विरोध चुने गए

इस अवसर पर नगरपालिका की वित्त समिति के दो सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। इनमें वार्ड नंबर 7 से ईशम सिंह रंगा और वार्ड नंबर 10 से नसीब सैनी शामिल हैं। दोनों नवनियुक्त सदस्यों ने पार्षदों का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि वे वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता, ईमानदारी और विकास को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें