फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्थापना दिवस पर रैली रचेगी इतिहास ः रणधीर

Fri, 05 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रदेश प्रधान महासचिव रणधीर सिंह ने भाजपा सरकार को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है, अपराध चरम पर हैं और किसान एवं आमजन को प्रताड़ित किया जा रहा है। वीरवार को प्रो. रणधीर सिंह अनाज मंडी, चीका पहुंचे और व्यापारियों, मजदूरों, ग्रामीणों, किसानों व कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें जुलाना में आयोजित होने वाली रैली का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और लूट-डकैती की वारदातें आम हो गई हैं। आए दिन व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है और किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। रणधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि उनकी मेहनत और एकजुटता से जुलाना में 8वें स्थापना दिवस पर 2018 के इतिहास को पुनः दोहराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें