फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रवेश बढ़ाने के लिए निकाली रैली

Sun, 27 Apr 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल के विद्यार्थियों ने शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की अगुवाई में पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली। इस रैली के कई उद्देश्य रखे गए सरकारी स्कूल में प्रवेश नामांकन बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया और लोगों में नशे से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से बताया गया कि नशा हमारे समाज को खोखला कर रहा है, जिससे अनेक बीमारियों के साथ-साथ परिवार के परिवार तबाह हो रहे हैं। यह आर्थिक ही नहीं शारीरिक और मा नसिक रूप से तथा सामाजिक रूप से भी लोगों को क्षतिग्रस्त कर रहा है। प्राचार्य सुरेश राविश, राजेश शर्मा, सतवीर सिंह, मामला राम, बलराज सिंह,बलबीर सिंह, बलवीर मलिक, सतवीर सिंह, सुशील, प्रवीण, राम मेहर, निर्मल ,रमेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें