संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद रेड क्रॉस व रेड रिबन क्लब के तहत विस्तार व्याख्यान और जागरूक रैली का आयोजन किया गया। इसमें रेड रिबन क्लब के इंचार्ज विक्रम इतिहास ने विद्यार्थियों को एड्स और एचआईवी से बचने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद से मिस मनीता काउंसलर राजकमल लैब तकनीशियन और नीरज फार्मेसी ऑपरेटर ने शिरकत की। मनीता ने मुख्य वक्ता के रूप में एचआईवी एड्स के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि एचआईवी एड्स असुरक्षित यौन संबंधों सीरींज प्रयोग और झोलाछाप डॉक्टरों से होता है। हम जागरूक होकर ही इस भयंकर बीमारी से सुरक्षित रह सकते हैं। एड्स जागरूक रैली में विद्यार्थियों ने जन-जन ने ठाना एड्स को दूर भागना, गांव गांव गली गली एड्स की लहर चली आदि स्लोगनों से समाज में जागरूकता फैलाई।
मंच संचालन रवींद्र कुमार ने किया। सुदेश ने आभार व्यक्त किया। प्राचार्य राम मेहर ने कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन की महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम में अशोक कुमार नरेंद्र प्रदीप प्रवीण और राजरानी भी मौजूद रहे।