फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पटाखा रहित दिवाली के लिए निकाली रैली

Sun, 19 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैर के विद्यार्थियों ने शनिवार को गांव में पराली न जलाने और पटाखा रहित दिवाली मनाने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली। बताया गया कि इस जागरूकत रैली का उद्देश्य

किसानों और ग्रामीणों में पराली जलाने के दुष्प्रभावों और पटाखों के बिना प्रदूषण-रहित त्योहार मनाने की आवश्यकता के प्रति जागरूकता फैलाना था।

रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों व गलियों से होती हुई गांव के प्रमुख स्थलों तक पहुंची। प्रधानाचार्य नरेश ढुल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पराली जलाने से वायु में घातक धुआं फैलता है, जिससे प्रदूषण बढ़ता है और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा उत्पन्न होता है। इससे न केवल मानव स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी घटती है। मिट्टी में मौजूद उपयोगी सूक्ष्मजीव और कीट मित्र नष्ट हो जाते हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली को जलाने के बजाय उसका उपयोग जैविक खाद, मल्चिंग या आधुनिक मशीनों द्वारा मिट्टी में मिलाने जैसे पर्यावरण-अनुकूल तरीकों से किया जाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने छात्रों से यह संकल्प दिलवाया कि वे अपने परिवारों और पड़ोसियों को भी पराली न जलाने और पटाखा रहित दिवाली मनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिवाली की पवित्रता और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पटाखों से दूरी बनाना ही सच्ची समझदारी है। पटाखों से वायु और ध्वनि प्रदूषण फैलता है। रैली में विद्यालय के अध्यापकगण, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजेश कुमार, रघुवीर सिंह, राजकुमार, हरविलास, देवेंद्र, वीरेंद्र कौर और ऊषा देवी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें