फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजपूत समाज ने किया एलान, जारी रहेगा आंदोलन

Fri, 21 Jul 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के बाद राजपूत समाज से जुड़े भाजपा पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे के बाद मामला और तूल पकड़ सकता है। इस मामले में राजपूत समाज ने एलान किया है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि बुधवार को इस मामले में काफी बवाल हुआ था। देर रात तक पुलिस भी परेशान रही थी। इससे पहले प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए आंसू गैस तक का इस्तेमाल करना पड़ा था। माना जा रहा है कि भाजपा से जुड़े 35 पदाधिकारियों के एक साथ त्यागपत्र देने से संगठन में खलबली मच गई है। वहीं, त्याग पत्र देने वाले पदाधिकारियों में कई ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो सालों से उससे जुड़े थे।
विज्ञापन


राजपूत समाज के लोगों का पक्ष है कि वे मांग को पूरा करवाने तक पीछे नहीं हटेंगे और उनके द्वारा शुरू किया आंदोलन अब ऐसे ही जारी रहेगा। अनावरण के बाद विवाद की स्थिति से निपटने को तीन जिलों की पुलिस ने मोर्चा संभाला था। संवाद

गुर्जर समाज के युवाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

प्रतिमा का अनावरण होने के बाद गुर्जर समाज के युवाओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी देर तक चौक पर उन्होंने नाचकर जश्न भी मनाया। शक्ति प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक चौक व शहर में जाम की स्थिति बनी रही।

गुर्जर समाज के युवाओं ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे शहर की तरफ सर छोटू राम चौक, अंबाला रोड, पटियाला रोड से होते हुए सीवन रोड स्थित गुर्जर भवन में पहुंचे। वहीं प्रतिमा के अनावरण के बाद ढांड रोड चौक से जाने वाले सभी रास्तों को खोल दिया गया।

इससे पहले बुधवार को लेकर विवाद के चलते प्रतिमा के अनावरण से पहले यह चौक बंद रहा था। इस कारण चीका, पटियाला, संगरूर, पिहोवा, अंबाला, चंडीगढ़ जाने वाली सभी बसों का रूट डायवर्ट किया गया था।

त्याग पत्र देने वाले पदाधिकारी बोले...
पिछले 13 साल से भाजपा से जुड़े पदाधिकारी मनजीत राणा ने बताया कि वे जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से खफा हैं। इसलिए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उनकी जिलाध्यक्ष ने मध्यस्था न कर कोई बात नहीं सुनी।

आरएसएस व भाजपा से पिछले 40 साल से जुड़े कार्यकर्ता जितेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने भाजपा पार्टी को अपने जीवन का काफी लंबा समय दिया है। अब बात समाज पर आई है तो पार्टी से त्यागपत्र देना पड़ा है। उनकी पार्टी में पूरी निष्ठा है, लेकिन जिलाध्यक्ष से खफा होकर वह पार्टी छोड़ रहे हैं।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल राणा ने कहा कि वे पार्टी से पिछले दो साल से जुड़े थे। पार्टी की नीतियों के प्रचार व प्रसार को लेकर लगातार कार्य किया। अब राजपूत समाज के हितों को अनदेखा किया गया है। इसलिए इस पार्टी को अलविदा कह रहे हैं।
विज्ञापन


दाेनों समाज का है काफी पुराना भाईचारा ः लीलाराम

प्रतिमा का अनावरण होने के बाद विधायक लीला राम ने कहा कि राजपूत व गुर्जर समाज का काफी पुराना भाईचारा है। कॉलेज के समय भी राजपूत समाज के विद्यार्थियों ने उनका काफी सहयोग किया था। राजपूत समाज के साथ उनका कोई विवाद नहीं है। कुछेक लोगों के विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर दोनों समाजों के लोग बैठकर मुद्दा सुलझा लेगें। राजपूत समाज के लोग उनके बड़े भाई हैं। वे उन्हें भी प्रतिमा स्थल पर आकर पूजा-अर्चना व माल्यार्पण करने का निमंत्रण देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें