संवाद न्यूज एजेंसी
राजौद। नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार को एक दिवसीय हरियाणा कुश्ती दंगल व कुमारी कुश्ती दंगल आयोजित किया। इसमें विभिन्न जिलों से 150 पहलवानों ने हिस्सा लेकर दखदम दिखाया। राजौंद के विशाल और वंशिका ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
30 किलो भार वर्ग में लड़कों में राजौंद के विशाल प्रथम और सोनीपत के परमजीत द्वितीय रहे। 30 किलो भार वर्ग में देबन के मोहित ने पहला, व मिर्जापुर के मनदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 57 किलो भार वर्ग में पानीपत के शुभम प्रथम व जींद के चंद द्वितीय रहे। 70 किलो भार वर्ग में राजौंद के राकेश को पहला स्थान मिला। सोनीपत के गौरव दूसरे स्थान पर रहे। जींद के केसरी प्रदीप प्रथम व इसराना के साहिल जागलान द्वितीय रहे।
लड़कियों की कुश्ती प्रतियोगिता 34 किलो भार वर्ग में राजौंद के वंशिका प्रथम व कुरुक्षेत्र की शीतल द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह 38 किलो भार वर्ग में कुरुक्षेत्र हरप्रीत ने पहला जबकि राजौंद की दीपांशी ने दूसरा स्थान पाया। हरियाणा कुमारी में पानीपत की नीरज प्रथम और कुरुक्षेत्र की सानिया दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व जजपा के प्रदेश महासचिव सतविंद्र राणा ने शिरकत की। राणा ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से
खेलना चाहिए।
खिलाड़ी के सामने हार व जीत कोई मायने नहीं रखती। इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी को खेलते समय अपने मन के अंदर किसी तरह का द्वेश भाव नहीं रखना चाहिए। इस दौरान जयपाल आर्य ने मुख्य अतिथि का प्रकट किया।
इस मौके पर राकेश, शैलेंद्र, राजू, राजबीर सरपंच नरवल, सरदार काका सिंह, नरेंद्र प्रजापत, रोहतास कश्यप, जसविंदर, सुरेंद्र पहलवान पाड़ला, वीरेंद्र कोच कैथल, सेवा पहलवान बालू, सरदार गुरप्रीत सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।