फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समूह गायन में राजौंद का कन्या विद्यालय अव्वल

Thu, 08 Feb 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई। आयोजन के दौरान समूह गायन में राजौंद का सरकारी कन्या विद्यालय अव्वल रहा।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसमें खंड के संबंधित विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें खंड से आए प्रतिभागियों को कार्यक्रम नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के नाम से ही पता चलता है कि विभाग इससे बच्चों में प्रतिभा की खोज कर उसको निखारने के लिए इसका आयोजन हर वर्ष करता है। जिसमे सभी बच्चे भाग लेकर उसको निखारकर आगे बढ़ सकते है अर्थात उसको अपना करिअर भी बना सकते हैं। इस प्रकार के विभिन्न कार्यक्रमों से विभाग बच्चों को आगे बढऩे के मौके प्रदान करता है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी समय समय पर बच्चों से रूबरू होकर इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों ने अव्वल स्थान प्राप्त कर जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया। इसमें समूह गायन नौवीं से 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान राजौंद के सरकारी कन्या विद्यालय, संगीत गायन में छठी से आठवीं कक्षा तक राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद, दृश्य कला में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोंगरी, नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीर बांगड़ा प्रथम रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन श्रवण धीर, ऋषिपाल, राहुल, गुलदिप, कुलदीप, आलोक कुमार ने किया। इस दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका में सुदेश, कर्मवीर सिंह, ईएसएचएम बिशन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें