ढांड। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने किसान नेता राजीव आर्य को हरियाणा प्रदेश प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबीर सिंह मुंडेट ने की। मुंडेट ने बताया कि राजीव आर्य कई वर्षों से किसानों की समस्याओं को लेकर धरातल पर संघर्ष करते रहे है। किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने दिल्ली व पंजाब और हरियाणा में किसानों के मुद्दों पर संघर्ष किया और सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाई। कहा कि एमएसपी की गारंटी, फसल खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई बार आवाज बुलंद की। आर्य ने हमेशा किसानों व मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें हरियाणा प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में यूनियन और अधिक मजबूत होगी। राजीव आर्य ने कहा कि मैं अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। मेरा लक्ष्य हरियाणा के किसानों व मजदूरों की आवाज बनकर उनके हितों की रक्षा करना है। यह नियुक्ति किसानों व मजदूरों के हित में उठाए गए कदमों को नई दिशा देने और उनकी समस्याओं को हल करने में मील का पत्थर साबित हो सकती है।